क्या 60 साल के हैं सैफ अली खान? कोरोना वैक्सीन लगवाकर बुरी तरह ट्रोल हुए अभिनेता!
इस समय देशभर में कोरोना वैक्सीन लगने का काम चल रहा है और पहली बार में सभी सुरक्षाकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई थी। इसके बाद खबर थी कि 60 साल से ऊपर वाले नागरिकों को वैक्सीन सरकार के द्वारा लगाई जानी है। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो काफी चौकाने वाली है क्योंकि कोरोना वैक्सीन को लेकर अभिनेता सैफ अली खान काफी ट्रोल हो रहे हैं।
Recommended Video
सोशल मीडिया पर लोग उनको काफी खरो खोटी सुना रहे हैं। दरअसल हाल ही में सैफ अली खान कोरोना की वैक्सीन लगवाने पहुंचे थे। उनका एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो वैक्सीन लगवाकर आते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को ViralBhayani ने साझा किया है जिसपर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि.. 'क्या से 60 साल से ऊपर हैं?'

लोग लाइन में हैं
इसके अलावा एक ने लिखा है कि... 'उनको वैक्सीन कैसे मिल सकती है जबकि इनसे बड़ी उम्र के लोग पहले से लाइन में हैं।' एक यूजर का कहना है कि..

60 साल की उम्र
'ये वैक्सीन 60 साल की उम्र से ज्यादा के लोगों के लिए है, चाचा की उम्र क्या होगी?' इस तरह से लोग सैफ अली खान के इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

मास्क भी नहीं लगाया
कुछ का कहना है कि इन्होने सही तरह से मास्क भी नहीं लगाया है सिर्फ रूमाल से काम चला लिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुपरस्टार सैफ अली खान इस समय फिल्म आदिपुरुष को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं।

निगेटिव रोल
इस फिल्म में वो एक निगेटिव रोल में नजर आएंगे जो कि प्रभास के साथ टक्कर लेता हुआ दिखने वाला है।

तान्हाजी
सैफ अली खान इसके पहले अजय देवगन के साथ फिल्म तान्हाजी में निगेटिव रोल के साथ धमाका कर चुके हैं जो पसंद किया गया था।
इंडिया- इंग्लैंड के बीच मैच को लेकर अमिताभ बच्चन ने लिखा कुछ ऐसा, हो गए बुरी तरह से ट्रोल!


Click it and Unblock the Notifications