..................... इंडिया- इंग्लैंड के बीच मैच को लेकर अमिताभ बच्चन ने लिखा कुछ ऐसा। Amitabh Bachchan get troll on his Tweet over India VS England Cricket Match - Hindi Filmibeat

इंडिया- इंग्लैंड के बीच मैच को लेकर अमिताभ बच्चन ने लिखा कुछ ऐसा, हो गए बुरी तरह से ट्रोल!

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और कई बार मस्ती करते हुए भी नजर आते हैं। लेकिन कभी कभी वो अपने ट्वीट्स को लेकर बुरी तरह से ट्रोल होते हैं और लोग उनका मजाक भी बनाते हुए नजर आते हैँ। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है और अमिताभ बच्चन का लोग मजाक बना रहे हैं।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट किया था जिसमें वो इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के आंकड़े बता रहे थे। लेकिन उन्होने इसके साथ एक ऐसा संयोग बताया जो कि ट्रोलिंग का कारण बन गया। अमिताभ बच्चन ने लिखा था कि यह अजीब संयोग है कि अक्षर पटेल ने 4 विकेट लिए, 3 विकेट आर अश्विन ने लिए और 2 विकेट मोहम्मद सिराज जबकि 1 विकेट वाशिंगटन सुंदर ने लिया।

संयोग

संयोग

ये संयोग उन्होने इसलिए बताया क्योंकि 4 मार्च 2021 को हुआ है। अगर इस तारीफ पर नजर डालें तो ये 04/03/2021 होती है।

ट्रोल कर रहे हैं

ट्रोल कर रहे हैं

इसके बाद से लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि.. धन्यवाद सर जी.. 'थैंक्यू सर, मेरे फैन का रेग्यूलेटर भी है- 4 3 2 1...'

उठा ले रे बाबा

उठा ले रे बाबा

इसके अलावा एक यूजर का कहना है कि.. सर आपको क्या हो गया है। एक फैन ने लिखा है.. उठा ले रे बाबा, देवा उठा ले रे।

रिएक्शन नहीं आया है

रिएक्शन नहीं आया है

हालांकि अमिताभ बच्चन की तरफ से इन ट्रोलिंग कमेंट्स को लेकर किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय अमिताभ बच्चन फिल्म ब्रह्मास्त्र और झुंड को लेकर चर्चा में चल रहे हैं।

रिलीज डेट

रिलीज डेट

इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और थिएटर्स में देखने के लिए उत्सुक हैं।

Fly Song- बादशाह के साथ शहनाज गिल का बड़ा धमाका, रिलीज हुआ 'फ्लाई' सॉन्ग, देखिए वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X