Fly Song- बादशाह के साथ शहनाज गिल का बड़ा धमाका, रिलीज हुआ 'फ्लाई' सॉन्ग, देखिए वीडियो

धमाकेदार सिंगर और रैपर बादशाह आए दिन किसी ना किसी शानदार गाने के साथ सामने आते रहते हैं और उनके सारे गाने लगभग हिट लिस्ट में शामिल होते हैं। इस समय भी कुछ ऐसा ही हुआ है जब उनका एक गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का टाइटल है 'फ्लाई' और गाने में बादशाह के साथ अभिनेत्री शहनाज गिल नजर आ रही हैं। बिग बॉस फेम शहनाज गिल और बादशाह इस गाने में काफी शानदार लग रहे हैं और दोनों गुड लुक्स दिखाते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि ये पहली बार है जब बादशाह और शहनाज गिल किसी गाने में एक साथ नजर आ रहे हैँ। इस गाने को सोनी म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है जो कि रिलीज होते ही छा गया है।

Recommended Video

Shehnaaz Gill और Badshah के गाने Fly देखकर ये बोले फैंस | FilmiBeat

badshah, shehnaz gill, बादशाह, शहनाज गिल

फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से साझा भी कर रहे हैं। बादशाह के करियर की बात करें तो उन्होने इसकी शुरुआत साल 2006 में की थी।

लोग उनको पहले गाने से ही इतना प्यार देंगे ये बात तो शायद बादशाह ने भी खुद नहीं सोची होगी। बादशाह ने इसके पहले डीजे वाले बाबू, वखरा स्वैग, चुल, स्टैरडे, मूव योर लक, हैपी हैपी और गेंदा फूल जैसे गानों से धमाका किया है।

शहनाज गिल की बात करें तो वो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक गाने में नजर आ चुकी हैं। इस गाने को नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने गाया था। फिलहाल आप देखिए ये गाना फ्लाई..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X