BOX OFFICE: 154 करोड़ की हुई हैप्पी न्यू ईयर, नहीं कर पाई किक को किक

हैप्पी न्यू ईयर का दूसरा वीकेंड भी ताबड़तोड़ कमाई के नाम रहा। क्रिटिक्स और मीडिया भले ही फिल्म को भला बुरा कह रहे हैं लेकिन जनता जनार्दन का शाहरूख प्रेम है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। ताज़ा रिपोर्ट है दूसरे वीकेंड की जहां फिल्म की कमाई पहुंच गई है 154 करोड़।

इतना ही नहीं इस फिल्म के पास अभी एक हफ्ता और है क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर अगली बड़ी रिलीज़ है किल दिल। इस हफ्ते के रिकॉर्ड्स के हिसाब से शुक्रवार को फिल्म की कमाई थी सवा चार करोड़, जबकि शनिवार को 6.75 करोड़। रविवार था बंपर कमाई का दिन और फिल्म ने बटोरे सवा नौ करोड़ रूपये।

हालांकि रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद भी शाहरूख सलमान की किक का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। सलमान की किक का वीकेंड रिकॉर्ड था 155 करोड़ तो इस हफ्ते भी शाहरूख एक करोड़ से पीछे ही रह गए। खैर कोई बात नहीं फिल्म के सितारों के लिए तो आने वाला साल वाकई हैप्पी न्यू ईयर ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X