कुछ छिपाओ कुछ दिखाओ: तिग्मांशु धुलिया
पिछले दिनों निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने कहा था कि हर चीज समाज के लोगों के सामने होनी चाहिए खास तौर पर सेक्स और उससे जुड़ी बातें इसलिए उनकी फिल्म काफी ओपन और बोल्ड होती है तो वहीं फिल्मी दुनिया के दूसरे महारथि निर्माता-निर्देशक तिग्मांशु धुलिया ने कहा है कि सेक्स के बारे में फिल्मो में अति नहीं होनी चाहिए। फिल्म को कुछ छिपाओ और कुछ दिखाओ वाली प्रवृत्ति पर बनना चाहिए ताकि फिल्म देखने वालों के मन उत्सुकता और जिज्ञासा बनी रहे।
यह बात निर्माता-निर्देशक तिग्मांशु धुलिया ने अपनी आने वाली फिल्म 'साहेब बीबी और गैंगस्टर रिटर्नस' के संदर्भ में कही थी। उनका कहना है कि उनकी फिल्म में इंटिमेंट सींस की अधिकता है औऱ ना ही कम है। उनकी फिल्म को लोग जरूर पसंद करेंगे।
तो वहीं महेश भट्ट की मल्टी सेक्स पार्टनर की फिल्म 'मर्डर 3' 15 फरवरी को पर्दे पर आ रही है। जहां 'साहेब बीबी और गैंगस्टर रिटर्नस' में लीड रोल जिमी शेरगिल, इरफान खान , माही गिल और सोहा अली खान कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 'मर्डर 3' में अदिति राव हैदरी और रणदीप हु्ड्डा लीड रोल में हैं। देखते हैं कि तिग्मांशु धुलिया और महेश भट्ट दोनों में किसकी बातें दर्शकों को रास आती है?


Click it and Unblock the Notifications












