First Look: साहिब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स
8 मार्च को रिलीज होने वाली तिग्मांशु धूलिया की बहुचर्चित फिल्म साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। फिल्म का पहला लुक काफी प्रभावशाली है। फिल्म में लीड रोल जिमी शेरगिल, इरफान खान , माही गिल और सोहा अली खान कर रहे हैं। चारों की तस्वीरें देखकर लग रहा है कि फिल्म में जैसे कोई राजा-महारानी की कहानी हो ।
गुलाबी रंग की साड़ी पहने सोहा अली खान नवाबों की बेगम जैसी लग रही है तो वहीं माही गिल और इरफान खान मार्डन लुक में हैं तो जिमी शेरगिल सिर पर साफा बांधे देसी अंदाज में हैं। फर्स्ट लुक से ऱणदीप हु्ड्डा और नेहा धूपिया गायब हैं।
फिल्म 'साहब बीवी और गैंगेस्टर' का सीक्वेल है। इसके पहले पार्ट में लीड रोल माही गिल ने किया था। फिल्म ने बड़े शहरों में तो नहीं लेकिन छोटे शहरों में जमकर बिजनेस किया था। इस ए कार्डेड फिल्म में रणदीप हुड्डा और माही गिल के जबरजस्त अंतरंग सीन थे। एक पति से असंतुष्ट और गैर आदमी से फायदे के लिए रिश्ते बनाने वाली एक महिला का किरदार माही गिल ने बहुत ही हॉट अंदाज में निभाया था।देखते हैं इस बार माही गिल क्या कमाल करती हैं। पहले पार्ट में तो वो अकेली अभिनेत्री थीं लेकिन इस बार उनके साथ सोहा अली खान हैं देखते हैं दोनों के साथ पर्दे पर तिग्मांशु धुलिया क्या कमाल करते हैं? वैसे सोहा अली खान ने फिल्म की बहुत तारीफ की है तो वहीं तिग्माशूं का कहना है कि फिल्म में दोनों अभिनेत्रियों से ज्यादा सेक्सी तो इरफान खान लगे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












