'सेक्स' को भी तय सीमा तक ही परोसना चाहिए: तिग्मांशु
इन दिनों निर्माता-निर्देशक तिग्मांशु धुलिया फिर से चर्चा में है वजह है उनकी आने वाली फिल्म 'साहेब बीबी और गैंगस्टर रिटर्नस'। एक बार फिर से कहा जा रहा है फिल्म में जरूरत से ज्यादा सेक्स सींस को रखा गया है जिसके बारे में तिग्मांशु धुलिया ने कहा कि अति हर चीज की बुरी होती है इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म में किसी भी चीज की अधिकता नहीं रखी है।
ना तो फिल्म में इंटिमेंट सींस की अधिकता है औऱ ना ही फिल्म में हिंसा को ज्यादा रखा है। एक डायरेक्टर की हैसियत से मेरे ऊपर समाज की जिम्मेदारी है इसलिए मैंने हर चीज लिमिट में ही परोसी है। उल्टा तिग्मांशु धुलिया ने कहा कि उनकी नजर में सफलता का मंत्र ही यही है कि फिल्म में एक हद तक कामुकता परोसी जाये।
आपको बता दें कि दो दिन पहले ही फिल्म 'साहेब बीबी और गैंगस्टर रिटर्नस का पहला लुक लोगों के सामने आया है जो कि काफी रोचक है। फिल्म में लीड रोल जिमी शेरगिल, इरफान खान , माही गिल और सोहा अली खान कर रहे हैं। साहिब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स माही गिल सोहा अली खान soha ali khan mahi gill sahib biwi aur gangster returns


Click it and Unblock the Notifications
