''शाहरूख खान तो फ्लॉप हो ही चुके हैं.. आमिर की 'दंगल' भी डूबेगी....''
जी हां, यह कहना है वीएचपी नेता साध्वी प्राची का। किसी बॉलीवुड स्टार के लिए बोला गया शायद यह सबसे बेतुका बयान होगा। खैर, यह नई बात नहीं है जब किसी नेता ने बॉलीवुड की खान तिकड़ी पर सांप्रदायिक बयान से निशाना ना साधा हो।
शाहरूख खान को लेकर कई बार ऊलजलूल बयान देने वाली यें लीडर ने इस बार आमिर खान को भी नहीं छोड़ा। हाल ही में एक वीडियो रिलीज किया गया है, जहां वे भाषण देते हुए कह रही हैं- शाहरूख खान की दो फिल्में तो फ्लॉप हो चुकी हैं.. और आमिर की जो दंगल आने वाली है, उसमें भी आने वाले समय में चूहे ही दंगल करेंगे.. वो भी फ्लॉप होनी चाहिए..
शाहरूख का HOLLYWOOD धमाका.. 2017 में ना सलमान होंगे, ना आमिर!
इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपने भाषण में सभी हिंदूओं को आदेश दिया है कि वे भी शाहरूख, आमिर की फिल्में देखने ना जाया करें और उनकी फिल्में फ्लॉप करा दें।
बहरहाल, कोई शक नहीं कि इनकी बातों पर शायद ही कोई बॉलीवुड फैन ध्यान दे। बॉलीवुड की खान तिकड़ी सालों से हमारी फेवरिट है.. और रहेगी। और हां.. दो फिल्में फ्लॉप हो या चार.. इनके पास फिल्मों की कमी नहीं होगी।
यहां जानें आमिर खान, शाहरूख खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

