'सड़क 2' ने बनाया सबसे ज्यादा नापसंद किये जाए वाले ट्रेलर का रिकॉर्ड- पूजा भट्ट ने दिया रिएक्शन
महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'सड़क 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और एक अजीबोगरीब रिकॉर्ड बना रहा है। जी हां, नेपोटिज्म डिबेट के बीच आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर ने सबसे ज्यादा नापसंद किये जाने वाले ट्रेलर का रिकॉर्ड बनाया है। इस पर रिएक्शन देते हुए पूजा भट्ट ने लिखा- सब एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
सड़क 2 के ट्रेलर को अब तक 4.7 मिलियन dislike मिल चुका है। जो कि एक रिकॉर्ड है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद भट्ट परिवार को काफी फैंस ने सवालों के घेरे में लिया था। खासकर महेश भट्ट, जो इस फिल्म के निर्देशक हैं। जिसका प्रभाव अब फिल्म के ट्रेलर पर भी दिख रहा है।

सुशांत के फैंस पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर सक्रिय रूप से अभियान चला रहे हैं और सभी से 'सड़क 2' का बहिष्कार करने का आग्रह कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बॉलीवुड से नेपोटिज्म का दबदबा इसी तरह खत्म होगा। वहीं, इस बीच पूजा भट्ट ने रिएक्शन देते हुए ट्विट किया है।
{photo-feature}
रिया चक्रवर्ती समझकर लोग फोन पर देने लगे गालियां और धमकी- इस शख्स ने 150 नंबरों को किया ब्लॉक


Click it and Unblock the Notifications











