..................... रिया चक्रवर्ती समझकर लोग फोन पर देने लगे गालियां | Mumbai Resident Whose Phone Number Is Similar To Rhea Chakraborty's Gets Abusive Calls, Blocks 150 Callers - Hindi Filmibeat

रिया चक्रवर्ती समझकर लोग फोन पर देने लगे गालियां और धमकी- इस शख्स ने 150 नंबरों को किया ब्लॉक

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती पूरी तरह से घिर चुकी हैं। कानून ने भले ही अभी तक उन्हें आरोपी ना बनाया हो, लेकिन जनता जर्नादन गुस्सा निकालने में पीछे नहीं रह रहे। हालत ये है कि लोगों के गुस्सा का सामना सिर्फ रिया को ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स को भी करना पड़ रहा है, जिसका इस केस से कोई लेना देना नहीं है।

हाल ही में एक मामला ऐसा आया है, जहां मुंबई के युवक को रिया समझकर फोन पर लोग गालियां और धमकियां दे रहे हैं। दरअसल इस युवक और रिया चक्रवर्ती के नंबर में केवल एक डिजिट का फर्क है। अब तक युवक ने 150 नंबरों को ब्लॉक किया है।

Rhea Chakraborty

गौरतलब है कि सुशांत केस में प्रवर्तन निदेशालय जोर शोर से अपना काम कर रही है। ईडी ने अब रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और उनके पिता का मोबाइल फोन जब्त कर लिया। जिसकी जांच की जा रही है। रिया दो फोन नंबर का इस्तेमाल कर रही थीं और दोनों के रिकॉर्ड चेक किये जा रहे हैं। इसके अलावा ईडी ने रिया और शौविक का एक- एक आईपैड और इंद्रजीत का लैपटॉप भी सीज कर दिया है।

गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल फिल्म रिव्यू- सच्ची देशभक्ति और फेमिनिज्म दिखाती एक परफेक्ट बॉयोपिक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X