..................... Sad News: Actress Madhuri Dixit loses father - Hindi Filmibeat

Sad News: माधुरी दीक्षित के पापा शंकर दीक्षित का निधन

एक दुखद खबर बॉलीवुड से है, हिंदी सिनेमा की बेहतरीन खूबसूरत और टैलेंटड अभिनेत्रियों में से एक माधुरी दीक्षित के सिर से आज उनके पिता का साया उठ गया। वह 91 साल के थे और लंबे समय से बीमार थे। माधुरी के पिता शंकर आर. दीक्षित ने आज सुबह अंतिम सांस ली। आज दोपहर में 12.30 बजे उनका अंतिम संस्कार हुआ। माधुरी के पीए ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि माधुरी के पिता उन्हीं के साथ रहते थे। वह कुछ समय से बीमार थे और मुंबई के जुहू आवास पर उनका निधन हो गया।"उनके निधन पर एक-दो दिन में एक प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी।माधुरी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "हम उनकी कमी महसूस करेंगे लेकिन हम जानते हैं कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी जी। हम उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने ऐसे समय में हमें अपनी सांत्वनाएं भेजीं और प्रार्थनाएं कीं।"

माधुरी दीक्षित इन दिनों कलर्स के डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा.. को जज कर रही हैं। इस हफ्ते इस शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला था लेकिन अपने पिता के अकस्मात निधन की वजह से अब माधुरी ग्रैंड फिनाले अटैंड नहीं कर पायेंगी अब उनकी जगह शायद प्रियंका चोपड़ा जज की कुर्सी भरेंगी।

माधुरी के पिता तके निधन पर करण जौहर, झलक की पूरी टीम औऱ श्रीदेवी ने ट्विटर पर शोक जताया है। श्रीदेवी ने ट्विट किया है कि "मैं आपके पिता के बारे में सुनकर सकते में हूं। आपके पूरे परिवार के साथ मेरी सांत्वनाएं हैं। श्री दीक्षित की आत्मा को शांति मिले।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X