बिरजू महाराज फिर से करायेंगे माधुरी से मुजरा
फिल्म देवदास के हिट सांग काहे छेड़े मुझे.. और मार डाला .. तो आपको याद ही होंगे ना। तो एक बार फिर से आप लोग इसी तरह से तड़कता-भड़कता कुछ देखने के लिए तैयार हो जाइये क्योंकि एक बार फिर से आप सबके सामने आपकी चहेती अदाकारा माधुरी दीक्षित मुजरा करने जा रही हैं।जिन्हें कि एक बार फिर से कोरियोग्राफ करेंगे बिरजू महाराज। जिन्होंने देवदास में माधुरी को कोरियोग्राफ किया था। बिरजू महाराज औऱ माधुरी की जुगलबंदी दिखेगी विशाल भारद्वाज की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में।
इस बार गाने के बोल हैं 'आपके करार में', जिसे कि विशाल भारद्वाज ने ही लिखा है। फिल्म 'विश्वरूपम' में कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले बिरजू महाराज तो माधुरी दीक्षित के बहुत बड़े फैन हैं ही। उन्होंने माधुरी के लिए पहले भी कहा था और आज भी कहते हैं कि वह भारतीय सिनेमा की महान नृत्यांगनाओं में से एक हैं। उन पर मां सरस्वती का वरदान है। उनके साथ काम करना अपने आप में ही एक गौरव की बात है।आप फिल्म देखने के बाद ही उनकी मेहनत का अंदाजा लगा पायेंगे।
पूरे 13 साल बाद माधुरी को बिरजू महाराज जी कोरियोग्राफ कर रहे हैं फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में। जिसकी शूटिंग पिछले दिनों सीतापुर में संपन्न हुई है। फिल्म विशाल भारद्वाज की है जिसे निर्देशित कर रहे हैं अभिषेक चौबे। फिल्म सुपरहिट फिल्म 'इश्किया' की सीक्वेल हैं। देखते हैं कि माधुरी के लिए बिरजू महाराज के यह शब्द कितने ही साबित होते हैं?
फिलहाल देखते हैं माधुरी दीक्षित की दिलकश तस्वीर


Click it and Unblock the Notifications











