..................... Kareena Kapoor says Sachin is the living legend - Hindi Filmibeat

सचिन एक लिविंग लीजेंड हैं, उनका आखिरी मैच टीवी पर देखूंगी- करीना कपूर!

बॉलीवुड का हर एक स्टार सचिन तेंदुलकर का फैन है। फिर चाहे वो हीरो हो या फिर हिरोईन। ये तो आपको पता ही होगा कि सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया है और अब वो अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाले हैं। इस आखिरी टेस्ट मैच को लेकर सचिन के फैन्स काफी उत्साहित हैं। सभी इस मैच को देखने के लिए अपनी अपनी फिल्मों की शूटिंग से छुट्टी लेकर बैठे हैं। करीना कपूर ने भी हाल ही में अपनी फिल्म गोरी तेरे प्यार में के प्रमोशन्स के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो सचिन का आखिरी मैच जरुर देखेंगी। भले ही वो स्टेडियम नहीं जा सकेंगी लेकिन वो टीवी पर जरुर मैच का आनंद लेंगी।

करीना कपूर ने इंटरव्यू के दौरान सचिन के बारे में पूछे जाने पर कहा सचिन एक लिविंग लीजेंड हैं। उन्होंने हमारे देश को बहुत सम्मान दिलाया है। वो रिटायर हो रहे हैं ये सुनकर बुरा लगा लेकिन ये उनका फैसला है। हम सभी उन्हें हमेशा मिस करेंगे। मैं उनका मैच देखने स्टेडियम तो नहीं जा पाउंगी लेकिन घर पर टीवी पर उनका मैच जरुर देखूंगी। करीना कपूर ने ये भी कहा कि उन्हें सचिन की बल्लेबाजी देखनी बहुत पसंद है। वैसे भी सचिन के बिना कोई भी क्रिकेट की कल्पना तक नहीं करना चाहता। फिर चाहे वो आम क्रिकेट प्रेमी हो या फिर बॉलीवुड के बड़े बडे़ दिग्गज।

करीना कपूर से लेकर रितिक रौशन, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान सभी सचिन के इस आखिरी मैच को मिस नहीं करना चाहते। सभी इस आखिरी मैच के लिए अपनी शूटिंग तक रोक कर बैठे हैं। सचिन का ये आखिरी मैच किसी भी हालत में लोग मिस नहीं करना चाहते। सचिन तेंदुलकर की वजह से इंडिया ने क्रिकेट की दुनिया में बहुत नाम कमाया है अब सचिन की रिटायरमेंट सभी को बहुत दुखी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X