थोड़ा अंग्रेज हैं इमरान और नॉन फिल्मी भी- करीना कपूर

(सोनिका मिश्रा) करीना कपूर और इमरान खान की फिल्म गोरी तेरे प्यार में जल्द ही रिलीज होने वाली है। करीना कपूर और इमरान खान की जोड़ी पहले भी कई फिल्मों नज़र आ चुकी है और लोगों का को ये जोड़ी काफी पसंद भी आई है। करन जौहर ने भी इस जोड़ी की बेहतरीन कैमिस्ट्री को देखते हुए करीना और इमरान को अपनी फिल्म गोरी तेरे प्यार में के लिए चुना। करीना का कहना है कि उन्होंने गोरी तेरे प्यार में फिल्म करने के लिए इसलिए हां कही क्योंकि उन्हें गांव में शूट करने का बहुत मन था। अगर गाव में फिल्म की शूटिंग ना होती तो वो कभी गोरी तेरे प्यार में फिल्म के लिए हां नहीं कहतीं।

करीना के इंटरव्यू के कुछ अंश यहां प्रस्तुत हैं।

गोरी तेरे प्यार में फिल्म में काम करने का एक्सपीरिंयंस कैसा रहा? फिल्म में क्या खास बात है जो कि लोगों को अच्छी लगेगी?

मुझे बहुत ही अच्छा लगा। ये एक बहुत ही एंटरटेनिंग है और साथ ही फिल्म के गाने भी बहुत ही खूबसूरत हैं। मुझे लगता है कि फिल्म एंटरटेनिंग होनी चाहिए और एक अच्छा एक्सपीरियंस होना चाहिए। मुझे ऐसा लगता है कि लोगों को ये फिल्म पसंद आएगी क्योंकि फिल्म में वो सबकुछ है जो कि एक अच्छी फिल्म में होना चाहिए।

गोरी तेरे प्यार में की शूटिंग भी उसी गांव में हुई जहां पर पहले भी आप शूट कर चुकी हैं। क्या क्या बदलाव देखने को मिले आपको?

हम बुर्ज के उसी गांव में गये थे। वहां बहुत कुछ बदल गया है। वहां की मार्केट एरिया बहुत बढ़ गया है। जैसा कि सभी को पता है कि पिछले कुछ समय में गुजरात का मार्केट एरिया बहुत बदल गया है तो वाकई में मैं भी वहां जाकर हैरान रह गयी थी। पहले तो उस गांव में दो ही फ्लाइट जाती थी लेकिन अब तो हर रोज एक फ्लाइट जाती है। जब हम शूट के लिये गये तो मैंने पुनीत और इमरान को वो सारी जगहें घुमाईं जहां मैं पहले अभिषेक के साथ घूमी थी। मेरे लिए ये बहुत ही बेहतरी एक्सपीरियंस रहा। होटल प्रिंस में जहां मैंने और अभिषेक ने लंच किया था वहां लेकर गयी।

इमरान के साथ फिर से काम करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा? क्या बदलाव महसूस हुए आपको इमरान में?

मुझे लगता है कि मेरा और इमरान की बहुत अच्छी कैमिस्ट्री है और हम दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। वो किसी भी बॉलीवुड एक्टर से बहुत अलग हैं। सबसे बड़ी डिफरेंट चीज ये है कि वो बहुत ही नॉन फिल्मी हैं। थोड़ा अंग्रेज हैं और उन्हें बहुत ही अलग चीजें पसंद हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि मुझे उनके साथ रहना बहुत अच्छा लगता है।

गोरी तेरे प्यार में आप का किरदार किस तरह का है?

मैंने फिल्म में एक सोशल एक्टिविस्ट का किरदार निभाया है। वो हमेशा किसी भी चीज को लेकर प्रोटस्ट करने के लिए आगे रहती हैं चाहे वो एंटी स्मोकिंग हो, एंटी करप्शन हो या फिर एंटी पॉल्यूशन हो। वो हमेशा हर एक चीज में आगे रहती है। और वो सबसे पहली चीज है कि उसे लगता है कि देश को बदलने की पूरी जिम्मेदारी उसकी है। इसलिए वो गांव जाती है और तभी

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X