साहो Vs बाहुबली: प्रभास ने चुन लिया है अपना साईड, कौन सी एक्शन फिल्म में मिला चैलेंज
बाहुबली स्टार प्रभास आजकल अपनी अगली फिल्म साहो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान, प्रभास से पूछा गया कि बाहुबली और साहो में से कौन सी फिल्म एक्शन के स्तर पर ज़्यादा कठिनाईयों से भरी थी। इस पर प्रभास का जवाब दिल जीत लेगा। भले ही वो साहो का प्रमोशन कर रहे हों लेकिन उन्होंने माना कि बाहुबली के एक्शन ज़्यादा मुश्किल थे।
प्रभास ने बताया कि साहो के एक्शन सीन आज के ज़माने के हैं। इन्हें सीखा जा सकता है, समझा जा सकता है। कोई आपको बताए तो आप वो सीख कर लेेंगे। भले ही साहो के एक्शन सीन एक स्तर ऊपर जाकर ही क्यों ना बनाए गए हैं।

लेकिन बाहुबली में सब कुछ नया था और नए सिरे से सीखना समझना था। इसलिए कभी भी मेरे लिए उससे ज़्यादा बड़ा चैलेंज और कुछ नहीं होगा। मैं हमेशा से एक पीरियड फिल्म करना चाहता था और बाहुबली के बेस्ट सीन मुझे युद्ध के ही लगते हैं।
[शादी की अफवाहों के प्रभास इस खास इंसान को पहली बार दिखाने जा रहे हैं साहो]
गौरतलब है कि प्रभास बाहुबली सीरीज़ की दोनों फिल्मों के बाद न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी बाहुबली के नाम से मशहूर हो गए हैं। अब उनकी अगली फिल्म साहो से दर्शकों को बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं। फिल्म 30 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। जानिए फिल्म के बारे में कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications