शादी की अफवाहों के प्रभास इस खास इंसान को पहली बार दिखाने जा रहे हैं साहो, हो गई सारी तैयारी
हाल ही में साहो एक्टर प्रभास की शादी की अटकलें तेज़ी से लगाई जा रही थीं। माना जा रहा था कि साहो की रिलीज़ के बाद प्रभास, यूएस के एक बिज़नेसमैन की बेटी से शादी करने जा रहे हैं। इन सब अटकलों के बीच खबर है कि फिल्म की पहली स्क्रीनिंग एक बहुत खास इंसान के लिए रखी गई है।
ये खास इंसान और कोई नहीं बल्कि प्रभास की बाहुबली को स्टार देवसेना यानि कि अनुष्का शेट्टी हैं। अब ये क्या एंगल है पता नहीं क्योंकि प्रभास और अनुष्का दोनों ने ही हर बार अपने अफेयर की खबरों को झुठलाते हुए यही कहा है कि वो दोनों बस बहुत अच्छे दोस्त हैं।
अब प्रभास और अनुष्का पर कोई खुलासा फिलहाल तो होते नहीं दिख रहा है। लेकिन साहो की तैयारी ज़ोर शोर से चल रही है। आज ही फिल्म का नया पोस्टर रिलीज़ किया गया है। श्रद्धा कपूर भी फिल्म में एक्शन करती नज़र आएंगी और ये फिल्म 30 अगस्त को रिलीज़ हो रही है।

साहो में कई हिंदी स्टार्स भी दिखाई देंगे। फिल्म तेलुगू, तमिल और हिंदी में एक साथ बनी है। फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर, नील नितिन मुकेश, मुकुल शर्मा और मंदिरा बेदी भी मुख्य कास्ट के तौर पर दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications