बोलती बंद: आमिर के बड़बोलेपन की पीटर्स ने बजा दी BAND!
इसे कहते हैं बैंड बजाना वो भी बुरी तरह। वो कहावत तो सुनी है ना कि जिनके घर शीशे के होते हैं वो खुले में कपड़े नहीं बदलते। लेकिन आमिर खान को तो आजकल नंगा पुंगा होने की आदत हो गई है। और उनकी ओवरएक्टिंग की जमकर क्लास ली रसेल पीटर्स ने। AIB कंट्रोवर्सी को 'हिंसक' कहने वाले आमिर खान को रसेल पीटर्स ने अपने काम से मतलब रखने को कहा है।
रसेल पीटर्स विश्व के टॉप कॉमेडियन्स में शुमार हैं और आमिर की प्रतिक्रिया पर नाराज़गी जताते हुए उन्होंने कहा कि ये 'तथाकथित' कलाकार कौन हैं मैं नहीं जानता पर कोई ज़रा उन्हें मेरी ओर से सलाह दे कि अपने काम से मतलब रखें और मुंह बंद करें।
ज़ाहिर है पीटर्स की ऐसी कड़ी प्रतिक्रिया साफ करती है कि आमिर की दोहरी मानसिकता किसी को भी पसंद नहीं आई है। पीटर्स ने आगे कहा कि जिस इंसान ने शो पूरा देखा भी नहीं उसे टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है। वैसे भी वो कलाकार नहीं केवल अभिनेता है जो कैमरे के सामने जाकर स्क्रिप्ट में दी हुई चंद लाइनें पढ़ देते हैं। उन्हें ऐसी चीज़ पर प्रतिक्रिया देने का कोई हक नहीं जो सच्ची कला है और रिहर्सल के बाद नहीं आती। स्टेज पर सीधे आती है।
लगता है किसी ने अभी अभी आमिर खान को आईना दिखा दिया है। अब वो इस पर शायद ही कोई प्रतिक्रिया देंगे!!


Click it and Unblock the Notifications












