ROY TEASER:चोर रणबीर की कहानी बताएंगे अर्जुन पर जैकलीन खोलेंगी राज़
रॉय का टीज़र लॉन्च कर दिया गया और नाम के अनुरूप ये टीज़र आपको सच में टीज़ कर जाएगा। कहीं भी न रणबीर की झलक दिखी, न अर्जुन की। हां बस जैकलीन दिखीं। हालांकि टीज़र ने बहुत सारा सस्पेंस दर्शकों के बीच जगा दिया। जहां कहानी के बारे में कुछ समझ नहीं आया, वहीं प्लॉट एक चोर, एक कहानी और एक राज़ के इर्द गिर्द घूमती है। चोर हैं रणबीर, कहानी बताएंगे अर्जुन और राज़ खोलेंगी जैकलीन।
जहां जैकलीन का लुक बहुत ही खूबसूरत है, वहीं दर्शकों को रणबीर और अर्जुन का इंतज़ार है। वैसे भी रणबीर को पिछले साल दर्शकों ने परदे पर नहीं देखा है और उन्हें देखने के लिए बेताब हैं। वहीं टीज़र ने कल ट्रेलर दिखाने का वादा कर दिया है। तो आप देखिए रॉय का ये टीज़र -
<iframe width="640" height="360" src="//www.youtube.com/embed/wcuMe4l1v_8?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>


Click it and Unblock the Notifications
