Trailer:अनुराग कश्यप की UGLY में रोनित, राहुल, सुरवीन,तेजस्विनी का उम्दा एक्ट
कहते हैं कि कुछ लोग वक्त के साथ निखरते हैं, और इस बात को अगर कोई सच साबित कर रहा है आजकल तो वो सिर्फ रोनित रॉय हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी रोनित के अंदर वो माद्दा है कि वो दर्शकों को केवल अपने एक लुक से बांध लेते हैं। एकता कपूर को दर्शकों को धन्यवाद देना चाहिए क्योंकि रोनित को कसौटी ज़िंदगी की में वापस लाने का श्रेय उन्हें देना ही पड़ेगा। रोनित जब भी परदे पर दिखे हैं बेहद उम्दा दिखे हैं, चाहे वो उड़ान हो या स्टूडेंट ऑफ द ईयर। अब रोनित सोनी टीवी के इतना करो ना मुझे प्यार में दिखाई दे रहे हैं और दर्शकों का प्यार बटोर रहे हैं।
उनकी आने वाली फिल्म UGLY का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया है और रोनित एक अलग लुक में नज़र आ रहे हैं। फिल्म में रोनित एक कॉप बने हैं और रोल में पूरी तरह फब रहे हैं। वहीं इस फिल्म से छोटे परदे पर हिना सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाले राहुल भट्ट भी अच्छी एक्टिंग करते नज़र आएंगे। लेकिन ट्रेलर में अगर कोई चमक कर बाहर आ रहा है तो वो हैं, तेजस्विनी कोल्हापुरे जिनके एक्सप्रेशन पूरे ट्रेलर को अलग लेवेल पर लेकर जाते हैं। वहीं ट्रेलर में सुरवीन एक डायलाग में नज़र आई हैं पर उनका डायलॉग प्रॉमिस कर रहा है कि वो सरप्राइज़ करने वाली हैं। देखिए फिल्म का पूरा ट्रेलर यहां-


Click it and Unblock the Notifications












