60 में हो या 16 में..रोमांस तो रोमांस ही होता है: विद्या बालन

बॉलीवुड की चौथी खान विद्या बालन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बॉबी जासूस' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं, फिल्म के लिए विद्या ने भिखारी का गेटअप अपनाया है। फिल्म के बारे में बात करते-करते विद्या ने कहा कि रोमांस की कोई उम्र नहीं होती है, प्यार 16 में हो या 60 में प्यार तो प्यार ही होता है। विद्या ने यह बात इसलिेए कही क्योंकि विद्या बालन ने अपनी फिल्म 'बॉबी जासूस' में अपने से छोटी उम्र के हीरो अली फजल के साथ प्यार किया है।

विद्या ने कहा कि अगर आपका अभिनय सच्चा हो तो उम्र आपके आड़े नहीं आती है। जो लोग मुझे नासिर साहब के साथ पसंद कर चुके हैं, उनसे उम्मीद कर सकती हूं कि वो मुझे अली फजल के साथ भी पसंद करेंगे।

गौरतलब है कि दीया मिर्जा निर्मित और समर शेख निर्देशित बॉबी जासूस में विद्या आपको 12 अलग-अलग गेटअप में दिखायी पडे़ंगी। फिल्म एक थ्रिलर-रोमांटिक मूवी है।

जिसके बारे में विद्या ने कहा है कि फिल्म की असली हिरोईन फिल्म की पटकथा है जिसके कारण ही मैंने फिल्म को हां कहा था। शादी के बाद विद्या की यह तीसरी रिलीज मूवी है। इससे पहले कि उनकी दोनों फिल्मों घनचक्कर और शादी के साइड इफेक्टस ने कुछा खासा अच्छा बिजनेस नहीं किया है इसलिए विद्या के करियर के लिए इस फिल्म का सक्सेस होना काफी जरूरी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X