..................... Role of mother was very difficult for Bipasha: Suparn, भावनात्‍मक रूप से नरक से गुजरी हैं बिपाशा: सुपर्ण वर्मा - Hindi Filmibeat

भावनात्‍मक रूप से नरक से गुजरी हैं बिपाशा: सुपर्ण वर्मा

नई दिल्‍ली। आने वाली फिल्‍म 'आत्‍मा' मे बिपाशा बसु और नवाजुद्दीन सिद्दकी का किरदार बेहद चुनौतीपूर्ण है। इसके बारे में बताते हुए फिल्‍म के निर्देशक सुपर्ण वर्मा ने कहा है कि इस किरदार को करते हुए बिपाशा ने एक तरह से भावनात्‍मक नरक का सामना किया है। बिपाशा इसमें एक ऐसी मां का किरदार निभा रही है। जिसका मृत पति अपनी बेटी को लेने के लिए आता है। निर्देशक सुपर्ण ने कहा है कि मैंने भी इस कहानी को लिखते वक्‍त ऐसा महसूस किया है, मैंने तो बस इसकी कल्‍पना भर की थी। बिपाशा के लिए यह किरदार बेहद कठिन रहा है।

बिपाशा और नवाजुद्दीन सिद्दकी अभिनीत यह फिल्‍म 22 मार्च को रिलीज हो रही है। सुपर्ण के अनुसार यह दोनों कलाकार अपनी भ‍ूमिकाओं में पूरी तरह से रम गये थे। इन भूमिकाओं को निभाना अपने आप में अभिनय के लिए असुरक्षित क्षेत्र में जाने जैसी बात थी लेकिन इस चुनौती को इन दोनों ही कलाकारों ने बेहतर ढंग से अंजाम दिया।

Bipasha Basu

देखें- बिपाशा की हॉट तस्‍वीरें

सुपर्ण का कहना है कि 'राज थ्री' फिल्‍म की रिलीज के पहले ही मैंने बिपाशा को इस फिल्‍म के लिए साइन कर लिया था। वहीं नवाजुद्दीन को मैने 'कहानी' की रिलीज के बाद ही साइन किया था और जब 'गैंग्‍स आफ वासेपुर' रिलीज हुई तब तक हम दो महीने की शूटिंग पूरी कर चुके थे।

'आत्‍मा' फिल्‍म की कहानी के बारे में सुपर्ण ने बताया कि इस कहानी में एक पति पत्‍नी में मतभेद होते हैं, पति, पत्‍नी से अपनी बेटी वापस लेने के लिए आता है। खास बात यह है कि फिल्‍म में पति की मृत्‍यु हो चुकी है। (देखें- बिपाशा और जॉन की अनदेखी तस्‍वीरें)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X