देखें जॉन और बिपाशा की अनदेखी तस्वीरें
बैंगलोर। कहते हैं कि बॉलीवुड में रिश्तों की उम्र ज्यादा लंबी नहीं होती है। यह समय के साथ बनते बिगड़ते रहते हैं। इस दायरे में वो संबंध भी आते हैं जिन्हें कभी अलग न होने वाला मान लिया जाता है लेकिन इनका अंत बड़ा ही दुखद होता है। ऐसा ही एक रिश्ता है जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का जो कि पिछले नौ वर्षों तक रिश्तों में रहें।
ऐसा कहा जाता है कि जॉन और बिपाशा 'जिस्म' फिल्म के सेट पर एक दूसरे के प्रति आकर्षित हुए। उस समय बिपाशा, डिनो मोरिया के साथ डेट कर रही थी लेकिन जॉन से मिलने के बाद उन्होने डिनों से ब्रेक अप कर लिया। जॉन और बिपाशा की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोडि़यों में से एक माना जाता है।
जब इन दोनों के फैंस यह सोंच रहे थे कि यह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जायेंगे तो इनके बीच ब्रेकअप हो गया। इसके लिए बिपाशा ने अप्रत्यक्ष रूप से एक ही समय किसी और के साथ डेट करने का आरोप लगाया वहीं जॉन ने इस मामले में चुप्पी साधने में ही भलाई समझी।
देखें जॉन बिपाशा की अनदेखी तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











