Wah.. अक्षय कुमार के बाद.. अब अजय देवगन के साथ धमाका करने की तैयारी!
एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज फिलहाल काफी उत्साहित हैं। और हों भी क्यों ना.. आखिर एक के बाद एक अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ काम करने का मौका जो मिला है। कौन एक्ट्रेस होंगी जो ये मौका हाथ से जाने दे। लिहाजा,, इलियाना अपनी फिल्मों पर बहुत मेहनत कर रही हैं।

फिल्म 'बर्फी' से डेब्यू के बाद इलियाना ने काफी ज्यादा फिल्में नहीं की है। लिहाजा, इसे उनकी करियर का टर्निंग प्वाइंट माना जा सकता है। बादशाहो पर बात करते हुए इलियाना ने कहा, मैंने अभी फिल्म साइन नहीं की है इसीलिए इस बारे में बात करते हुए अजीब लग रहा है। लेकिन मिलन लुथरिया से मेरी बात हुई है और मुझे बादशाहो की कहानी बेहद पसंद आई है।
अजय देवगन की फिल्म 'सन्स ऑफ सरदार'.. धमाकेदार पोस्टर रिलीज
इलियाना ने फिल्म में अपने रोल पर बात करते हुए कहा, यदि सबकुछ सही होता है तो दर्शक मुझे ऐसे अवतार में देखेंगे, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। यह फैंस के लिए सरप्राइज की तरह हो सकता है।
Wow.. अक्षय कुमार के साथ मिलेगा अजय देवगन का तड़का.. सरप्राइज!
फिलहाल इलियाना को यह पता नहीं है कि वे फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट हैं या इमरान हाशमी के। लेकिन इलियाना अपने किरदार से खुश हैं और इसे काफी चैलेजिंग मानती हैं।
बता दें, बादशाहो से पहले इलियाना डिक्रूज को हम अक्षय कुमार की फिल्म 'रूस्तम' में देखने वाले हैं। दोनों ही फिल्मों में इलियाना का साथ दे रही हैं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता....


Click it and Unblock the Notifications


