रोहित शेट्टी का एलान - क्रिसमस के दिन दुल्हनिया ले जाएंगे 'दिलवाले'!
[बॉलीवुड समाचार] रोहित शेट्टी ने शाहरूख काजोल की फिल्म के बारे में सारी ताज़ा जानकारी दे दी है। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में रोहित ने बताया कि फिल्म का नाम दिलवाले है जिसमें शाहरूख खान और काजोल मुख्य भूमिका में होंगे और वरूण धवन-कृति सैनन फिल्म में सपोर्टिंग रोल में होंगे।
वहीं फिल्म की रिलीज़ के लिए रोहित शेट्टी ने 25 दिसंबर की तारीख बुक कर ली है। फिल्म का नाम होगा दिलवाले। फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द मुंबई में शूरू हो जाएगी वहीं शाहरूख खान और काजोल जून से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
ALSO READ: कभी खुशी कभी गम के सीक्वल की कहानी
फिल्म की कहानी शाहरूख-काजोल को ध्यान में रखकर ही लिखी गई है और फिल्म DDLJ की याद दिलाएगी। वहीं फिल्म में कबीर बेदी और विनोद खन्ना शाहरूख-काजोल के पापा की भूमिका में नज़र आएंगे। रोहित शेट्टी ने ये भी साफ कर दिया है कि फिल्म चलती का नाम गाड़ी का रीमेक नहीं है।
PICS: अजय देवगन से अपने बॉयफ्रेंड के बारे में सलाह लेती थीं काजोल


Click it and Unblock the Notifications














