कोरोना के बीच रणवीर सिंह ने खत्म कर ली एक फिल्म की शूटिंग- साल के अंत में होगा धमाका!
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही कॉमेडी फिल्म 'सर्कस' अपने घोषणा के साथ ही सुर्खियों में है। रणवीर के साथ उनकी जोड़ी एक बार फिर फैंस को उत्साहित कर रही है। नवंबर 2020 से फिल्म फ्लोर पर आ गई थी और अब फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नाडीज, वरूण शर्मा, जॉनी लिवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी जैसे कलाकार दिखने वाले हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होने वाली है। हालांकि फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सिंबा और सूर्यवंशी के बाद यह रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की अगली फिल्म है।

कुछ ही दिनों पहले रोहित शेट्टी ने फिल्म से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- यह बहुत जबरदस्त सफर रहा है.. और अब.. उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.. हम सर्कस के फाइनल शेड्यूल की ओर बढ़ रहे हैं.."
जहां कई फिल्मों की शूटिंग कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में अटक गई है। वहीं, अच्छी बात है कि लॉकडाउन से पहले ही सर्कस की टीम ने शूटिंग पूरी कर ली है।
अजय देवगन स्टारर 'मैदान' में शामिल होंगे दुनियाभर के फुटबॉल खिलाड़ी, बड़े स्तर पर शूटिंग!


Click it and Unblock the Notifications