''अभी बाजीराव मस्तानी देखने जाऊंगा.. तो कंट्रोवर्सी हो जाएगी''
[बॉलीवुड न्यूज] 'दिलवाले' निर्देशक रोहित शेट्टी फिल्म की सफलता पर काफी खुश हैं। फिल्म को भले ही समीक्षकों से ज्यादा प्यार नहीं मिला, लेकिन दर्शकों ने फिल्म का दिल खोलकर स्वागत किया। बहरहाल, फिल्म की सफलता पर खुश होते हुए रोहित शेट्टी ने दीपिका पादुकोण भी याद किया।
रोहित शेट्टी ने कहा कि, मुझे बहुत खुशी है कि दीपिका ने दिलवाले के लिए मुझे विश किया। याद दिला दें, दीपिका रोहित शेट्टी के साथ फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में काम कर चुकी हैं।
'बाजीराव मस्तानी' vs 'दिलवाले'.. BOX OFFICE पर रोहित शेट्टी ने कहा....
लिहाजा, रोहित ने इच्छा जाहिर की कि वे दीपिका की हालिया रिलीज बाजीराव मस्तानी और तमाशा देखना चाहते हैं। रोहित ने कहा कि, यदि मैं अभी बाजीराव मस्तानी देखने जाऊंगा तो कंट्रोवर्सी हो जाएगी.. इसीलिए मैं अगले हफ्ते जाऊंगा। मैंने सुना है कि दोनों ही फिल्में काफी बेहतरीन है।
बहरहाल, यहां देखते हैं दिलवाले का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications














