ON SETS:दिलवाले की शूटिंग हुई या केवल SELFIE ही लेते रह गए!
[बॉलीवुड समाचार] रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले के बारे में इतनी बातें होने के बादे फाइनली फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। लेकिन फिल्म को लेकर सारे स्टार्स कुछ ज़्यादा ही एक्साईटेड हैं। तभी तो ये फिल्म का शूट कम और सेल्फी सेशन ज़्यादा लगा।
रोहित शेट्टी ने वरूण धवन, संजय मिश्रा और जॉनी लीवर के साथ दिलवाले की शूटिंग शुरू कर दी है लेकिन सेट से इतनी तस्वीरें पोस्ट हुईं कि ऐसा लगा मानो सब रीयूनियन करने ही बैठ गए। क्लिक पे क्लिक....सेल्फी पे सेल्फी।
वैसे रोहित शेट्टी के एक्टर्स का मानना है कि उनके सेट पर हमेशा मस्ती का माहौल रहता है और सारे एक्टर्स को शूट करने में काफी मज़ा आता है। लेकिन रोहित शेट्टी को लगता है याद दिलाना पड़ेगा कि जितना उत्साहित उन्होंने इस फिल्म से हमें किया है उतना ही रिज़ल्ट दर्शकों को चाहिए।
ALSO READ: BOOKED:अगले 2 सालों तक हर त्योहार पर केवल KHANS
नहीं वो क्या है ना कि डायरेक्टर और एक्टर्स आजकल ट्रेलर तो बड़े बड़े दिखाते हैं पर फिल्म में कोई दम नहीं होता। और अब इसीलिए दर्शक खुद को छला हुआ महसूस करते हैं। बस इसीलिए हमने रोहित से ये गुज़ारिश कर डाली। वरना उनके टैलेंट पर कोई डाउट नहीं है हमें।
पर वो क्या है ना डाउट तो हमें पीके पर भी नहीं था पर....फिल्म देखने के बाद कुछ ऐसा हुआ--->Pk डाउट: राजकुमार हीरानी से हमारे 6 सवाल


Click it and Unblock the Notifications

