अजय देवगन और शाहरुख खान को लेकर रोहित शेट्टी का बयान- "एक जैसे हैं दोनों सुपरस्टार"
बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में से एक रोहित शेट्टी ने एक इवेंट में बॉलीवुड सुपरस्टार्स अजय देवगन और शाहरुख खान पर बात करते हुए कहा कि दोनों कलाकार काफी एक जैसे हैं। रोहित शेट्टी ने कहा, दोनों के काम करने का तरीका एक जैसा है। वो आज भी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं क्योंकि दोनों बहुत ही मेहनती और अपने काम के प्रति ईमानदार हैं।
अजय देवगन के साथ दस से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके रोहित शेट्टी उन्हें अपने भाई की तरह मानते हैं। वहीं, शाहरुख खान के साथ भी रोहित शेट्टी ने चेन्नई एक्सप्रेस और दिलवाले जैसी फिल्में दी हैं। और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है।

दोनों सितारों के साथ काम करने के अनुभव पर रोहित शेट्टी ने कहा- 'उनका काम करने का तरीका एक ही है। दोनों बहुत मेहनती हैं। मैंने कभी ऐसा दिन नहीं देखा जब शाहरुख या रणवीर सिंह या अजय देवगन सेट पर आते हैं और कहते हैं कि वे थक गए हैं। आप उन्हें एक कोने में बैठकर लाइन्स प्रैक्टिस करते हुए देखेंगे। आज वे जहां हैं, अपने काम के प्रति ईमानदारी के कारण और कभी भी यह धारणा नहीं बनाने के कारण हैं कि वे स्टार हैं।'
कमांडो 3 फिल्म रिव्यू- धमाकेदार एक्शन के पीछे छिपी रही कमज़ोर कहानी और अभिनय


Click it and Unblock the Notifications