कमांडो 3 फिल्म रिव्यू- धमाकेदार एक्शन के पीछे छिपी रही कमज़ोर कहानी और अभिनय
/5
निर्देशक- आदित्य दत्त
कलाकार- विद्युत जामवाल, अदा शर्मा, अंगिरा धार, गुलशन देवैया
आतंकवाद विश्व भर में फैला एक ऐसा गंभीर मुद्दा है, जिस पर हर दौर में फिल्में बनती आई हैं। ऐसे में एक निर्देशक अपनी फिल्म में क्या नया दृष्टिकोण दिखाते हैं, यह बेहद अहमियत रखता है। कमांडो, कमांडो 2 के बाद अब निर्माता विपुल अमृतलाल शाह लेकर आए हैं कमांडो 3। फिल्म धर्म के नाम पर हो रहे आतंकवाद के खिलाफ छिड़ी एक मुहिम की कहानी है। हिंदू- मुस्लिम बगावत, धर्म परिवर्तन, देश को खत्म कर देने की धमकी, फर्जी पार्सपोर्ट, दूर कहीं छिपा बैठा आतंकवादी, देशभक्ति.. फिल्म में सबकुछ है, लेकिन कुछ नया नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











