रैंप, सेक्स और धोखा की दास्तां है रोहित-ललित का रिश्ता
फैशन की दुनिया में लंबी पारी खेलने वाले मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि जिस समय उन्हें अपने प्यार की सबसे ज्यादा जरूरत होगी उसी समय उनका प्यार उनसे दूर हो जायेगा। पिछले 40 साल से फैशन की दुनिया में भारत को अलग पहचान दिलाने वाले मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल अपनी उम्र के 54 वें साल में बिल्कुल अकेले हो गये हैं।
टीवी न्यूज चैनल आईबीएन 7 के मुताबिक रोहिल बल एक समलैंगिक यानी 'गे' है उनका प्रेम संबंध तीन साल से ललित तेहलान से चल रहा था, जो कि अब टूट गया है कारण एक बार फिर से वो ही कि प्यार में धोखा हो गया और उनके बॉय फ्रेंड ललित तेहलान ने ऐलान कर दिया कि उन्होंने सुपरमॉडल मैडी से शादी कर ली है।मतलब ये कि प्रेम जैसे सुंदर रिश्ते को सेक्स की बोतल में परोसने के बाद धोखे के तराजू में तौल दिया। गौरतलब है कि रोहित और ललित दोनों पिछले तीन साल से लिव इन रिलेशन में थे। रोहित ने खुद सरेआम इस बात को उजागर किया था।
रोहित बल उर्फ गुड्डा के दोस्तों के लिए ये बहुत ही हतप्रभ करने वाली खबर है क्योंकि दो जिस्म और एक जान कहलाने वाले रोहित और ललित अलग हो जायेंगे , ये कोई सोच ही नहीं सकता था। खुलेआम कई बार रैंप और पार्टियों में दोनों ने इस बात का ऐलान भी किया। खुद रोहित बाल ने कहा कि तेहलान भी उनसे बेहद प्यार करते हैं और ये उनका पहली नजर का प्यार था। लेकिन अब कहानी कुछ और ही है। लेकिन ऐसा हो गया, और एक बार फिर से लोगों के सामने लव, सेक्स और धोखा की कहानी सामने आ गयी।
कहने वाले तो ये भी कह रहे हैं कि रोहित के दिन अब पूरे हो ये है, मार्केट में अब उनका जादू खत्म हो रहा है इसलिए ललित ने रोहित ने साथ छोड़ दिया है और सुपरमॉडल मंदना करीमी से शादी कर ली। लेकिन ललित और मैडी शादी की बात से इनकार कर रहे हैं। लेकिन उनका मैरेज सर्टिफिकेट हर सच्चाई को बयां कर रहा है। दिल्ली के साकेत में आर्य समाज मंदिर में दोनों ने आज से दो महीने पहले शादी की।
ललित और मैडी दोनों पेशे से मॉडल हैं और पिछले 6 महीनों से वो अफेयर में हैं। मैड हॉफ टर्किश और हॉफ इंडियन सुपरमॉडल हैं। दोनों का प्यार भी रोहित बल के फैशन शो में हुआ और पार्टियों में ही परवान चढ़ा। गोवा की एक पार्टी में रोहित ने खुद ललित की मुलाकात मैडी से करवाई थी। उसी के बाद दोनों ने कई फैशन शो एक साथ किए और फिर इसी साल फरवरी में सात फेरे भी ले लिए।
आपको बता दें कि रोहित बल के रोमांस के चर्चे सुपर मॉडल इंदर बवेजा के साथ भी थे। लेकिन उनसे भी रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला।क्योंकि उन्हें रोहित की सच्चाई के बारे में पता नहीं था, फिर ललित उनकी लाइफ में आए और अब 54 की ढलती उम्र में एक बार फिर गुड्डा अकेला रह गया।


Click it and Unblock the Notifications












