31वें जन्मदिन पर हनी ने कहा पार्टी ऑल नाइट...
इस बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने कहा कि "हां, मैंने अपने जन्मदिन के लिए अपने करीबी मित्रों और परिवार के साथ दुबई की उड़ान भरी। मैं सच में कड़ी मेहनत कर रहा हूं। इसलिए मैं जबर्दस्त पार्टी का हकदार हूं, हूं ना?" हनी ने बोला कि मेरे घरवालों ने मुझे अपने फैसले लेना का हक दिया है जिसके कारण ही मैं दुबई गया था अपने दोस्तों संग बर्थडे पार्टी करने।
Did You Know: अभावग्रस्त बच्चों के लिए कुछ करना चाहते हैं हनी सिंह
हनी ने हंसते हुए बोला कि आज मैं 30 साल के हो गया हूं लेकिन अभी भी युवा हूं। मैं आज भी खुद को 22 साल का महसूस करता हूं। वास्तव में, मैं जब 22 साल का था तभी से बढ़ना बंद कर दिया। मेरा दिल और दिमाग हमेशा 22 साल का रहेगा।"
पिछले तीन साल से संगीत का बलात्कार कर रहा है हनी सिंह
वैसे मालूम हो कि हनी सिंह के गाने जितना आज लोगों की जुबान पर चढ़ गये हैं उससे कहीं ज्यादा वह पिछले साल अश्लील पंजाबी गानों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। उन पर अश्लीलता फैलाने के चक्कर में केस भी चल रहा है। साल 2013 में लखनऊ में वरिष्ठ आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने हनी सिंह के खिलाफ अश्लील गाने और महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोंग करने के में लखनऊ में FIR दर्ज करायी थी।
जिस के लिए हनी सिंह ने ट्विटर पर लिखा था कि मुझे आधार बनाकर लोग अपना उल्लू साध रहे हैं। मुझ पर निशाना साधा जा रहा है कि मैं अश्लील गाने गा रहा हूं लेकिन यह अब सही नहीं है। मैंने भले ही शुरूआत में गंदे गाने गाये हैं लेकिन अब मैं सुधर चुका हूं और लंबे अरसे से सफाई भरे गाने गा रहा हूं। लोग सरकार से तो लड़ नहीं पा रहे हैं इसलिए मेरे ऊपक अटैक कर रहे हैं जिसमें मेरी कोई गलती नहीं है।
Did You Know: हनी की इच्छा अभावग्रस्त बच्चों को बेहतर जीवन देने के लिए कुछ करने की है। उन्होंने कहा, "मैं जब बच्चों को भूखा देखता हूं तो मेरा दिल खून के आंसू रोता है। जिन बच्चों को पर्याप्त भोजन नहीं मिलता, मैं उनके लिए बेहतर संभावनाएं तलाशने की दिशा में काम करना चाहता हूं।


Click it and Unblock the Notifications
