वोट तो दो.. देखना कैटरीना की चिकनी कमर जैसी सड़कें बनवा दूंगी: राखी सावंत

आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई पूर्व से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। अपनी इमेज के मुताबिक ही राखी की चटकारी भरी चुनावी बयानबाजी भी शुरू हो गयी हैं।

एक अंग्रेजी डेली में छपी खबर के मुताबिक शिरडी में साईबाबा मंदिर में पूजा करने पहुंची राखी ने कहा है कि मुंबईवासियों अगर आप लोग मुझे वोट करोगे और मुझे जीताओगे तो मैं वादा करती हूं कि मैं अपने इस इलाके की सड़कों को बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कैटरीना कैफ की कमर से ज्यादा चिकनी बनवा दूंगी।

Exclusive: शिव सेना के उकसाने पर राखी लड़ रही हैं लोकसभा चुनाव?

राखी ने पूरा भरोसा दिलाया है कि वो जीतने पर अपने इलाके के लोगों के लिए कुछ भी कर सकती हैं। राखी ने वोटरों को बोला कि आप सभी से मैं खुले आम वादा करती हूं कि अगर जीत गयी तो मेरे संसदीय क्षेत्र की सड़कें कैटरीना कैफ की कमर जितनी चिकनी और मक्खन जैसी होंगी। उन्होंने कहा कि वह वो ही कहती हैं जो कि कर सकती हैं।

राखी ने कहा कि मेरा चुनाव में उतरने का मकसद सिर्फ और सिर्फ देश की गंदगी को दूर करना है। वो उन नेताओं से बेहद नफरत करती हैं जो वोट के लिए तो जनता के पास आते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद वो उसी जनता को भूल जाते हैं। राखी की जुबान अपने चुनाव चिन्ह 'हरीमिर्च' की ही तूरह आग उगलती जा रही थी , जिसके तहत उन्होंने जनता के खून चूसने वाले नेताओं को 'गैंडा' तक कह दिया।

Did You Know: यूपी के मंत्री ने भी की थी सड़कों और हेमामालिनी के गालों से तुलना

मोदी की प्रशंसक राखी ने दोहराया कि उनकी दिली इच्छा थी कि वो भाजपा के टिकट पर मुंबई से चुनाव लड़ें लेकिन भाजपा उन्हें पश्चिम बंगाल से टिकट दे रही थी। ऐसे में मुझे उन्हें ना बोलना पड़ा क्योंकि मैं भला वहां कैसे चुनाव लड़ सकती हूं जहां कि ना तो मुझे भाषा आती है और ना ही मुझे वहां की मौजूदा स्थिति पता है।

Did You Know: अप्रैल 2013 में उत्तर प्रदेश के खादी और ग्रामोद्योग मंत्री राजा राम पांडेय ने प्रतापगढ़ के सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गालों से कर डाली थी। उन्होंने बोला था कि प्रतापगढ़ की सड़कें हेमा मालिनी के गालों जैसी चमकेंगी। अभी तो फेशल हो रहा है। जिस पर काफी बवाल मचा था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X