जलकर राख हो गया रिया सेन, मुनमुन सेन का घर!
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री रिया सेन और मुनमुन सेन के घर में कल सुबह के करीब 2 बजे भयंकर आग लग गयी। जिस वक्त आग लगी रिया सेन और उनकी मां मुनमुन सेन घर में ही मौजूद थीं। इतनी भारी आग लगने के बावजूद किसी भी सदस्य को किसी तरह का कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा।
रिया सेन का घर मुंबई के अंधेरी में रुइया पार्क बिल्डिंग के 6ठे माले पर है। यहां पर रिया उनकी मां मुनमुन सेन और उनके पिता रहते हैं। रात के करीब 1-1:30 बजे आग लगने की खबर दमकल विभाग को मिली और आनन फानन मे उन्होंने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
दमकल विभाग के जल्द से जल्द पहुंचने के बावजूद पूरा घर जलकर राख हो गया। फिल्हाल रिया और उनका परिवार करीब के घर में रह रहा है। उनके आस पास के घरों में आग नहीं फैली जिससे बाकी लोगों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
घर में मौजूद इल्क्ट्रॉनिग, फर्नीचर सामान सबकुछ जलकर राख हो गया।


Click it and Unblock the Notifications












