AWWW:रितेश-जेनेलिया के इस रोमांस के आगे फिल्मी रोमांस फेल!
[बॉलीवुड समाचार] रितेश देशमुख ने पूरी दुनिया के सामने जेनेलिया डिसूज़ा को प्रपोज़ किया है। लेकिन इस बार उनकी 'गर्लफ्रेंड' (अभी तक वो यही मानते हैं) ने हां केवल उन दोनों के बेटे रियान के लिए इस प्रपोज़ल को स्वीकार किया है। रितेश और जेनेलिया इंडस्ट्री के क्यूटेस्ट कपल हैं और ये पढ़ने के बाद आप भी मान जाएंगे।
दरअसल, रितेश हाल ही में लैक्मे फैशन वीक के लिए रैंप पर चले और उनकी तस्वीर जेनेलिया ने शेयर की। लेकिन साथ ही में ये भी लिखा कि उन्हें रितेश पर क्रश है।
ज़रा सोचिए कि रितेश ने इसका जवाब क्या दिया। अब जब आपकी पत्नी CUM गर्लफ्रेंड आप पर ऐसे फिदा हो जाए तो भई देर थोड़ी लगाई जाती है। रितेश ने भी झट जेनेलिया को प्रपोज़ कर डाला वो भी शादी के लिए।
ALSO READ: गौरी को प्रपोज़ करके भाग गए थे शाहरूख
अब इससे पहले कि आप इनके रोमांस में डूब कर मुस्कुराने लगें ज़रा ठहर जाइये क्योंकि जेनेलिया के जवाब के बाद आप AWWWW SO CUTE कहने से नहीं रूक पाएंगे।
जेनेलिया ने रितेश को शादी के लिए हां तो कर दिया लेकिन केवल इस लिए कि उनके बेटे रियान को लगता है कि डैडी रितेश दुनिया के बेस्ट डैड हैं....अब करिए AWWWWW!


Click it and Unblock the Notifications













