Awww:पापा रितेश ने लिया बेबी ब्रेक, डाल दी LEAVE एप्लीकेशन
रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूज़ा बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल हैं ये तो सब जानते हैं पर अब जो हम आपको बताने जा रहे हैं, ये तो क्यूटनेस की लिमिट है। दरअसल रितेश देशमुख ने अपने नए बेबी बॉय के लिए काम से छुट्टी ले ली है। अब वो दो हफ्तों बाद ही शूट पर लौटेंगे।
खबरी के मुताबिक, जेनेलिया ने जबसे एक क्यूट से बेटे को जन्म दिया है, रितेश एक मिनट को भी मम्मी और बेबी से अलग नहीं हुए हैं। इतना ही नहीं वो अपनी एक्साइटमेंट खुलकर ज़ाहिर कर रहे हैं।
पढ़िए: रितेश जेनेलिया को बॉलीवुड ने कैसे किया विश
इसलिए मैटरनिटी लीव इंजॉय कर रही जेनेलिया का साथ देने के लिए रितेश ने ले ली है काम से छुट्टी यानि की दो हफ्तों का पैटरनिटी ब्रेक। क्योंकि वो अपने बेटे और उसकी मम्मी का पूरा ख्याल रखना चाहते हैं। तो हुए न रितेश सुपरक्यूट डैड...एकदम AWwwwww वाले।
PICS: रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक जोड़ी


Click it and Unblock the Notifications












