'मस्तीज़ादे' मेकर्स पर भड़के रितेश देशमुख.. धोखा.. धोखा.. धोखा
[बॉलीवुड न्यूज] सनी लियोन, तुषार कपूर और वीर दास की फिल्म 'मस्तीज़ादे' के निमार्ताओं पर रितेश देशमुख जमकर भड़क रहे हैं। रितेश का कहना है कि फिल्म के प्रमोशन में उनके नाम का इस्तेमाल करना गलत है।

दरअसल, फिल्म में रितेश देशमुख बस कैमियो अवतार में हैं। मस्तीजादे में रितेश देशमुख सिर्फ दो ही सीन के लिए हैं, लेकिन फिल्म के ट्रेलर में रितेश पर काफी फोकस किया गया है।
इस बात पर रितेश देशमुख ने ट्विटर पर कहा कि, मैं फिल्म में सिर्फ एक गाने और दो दृश्यों में हूं.. और कहीं नहीं.. मैं निर्माताओं से निवेदन करता हूं कि फिल्म की अग्रीमेंट का ध्यान रखें..
HOT Pics: एक, दो नहीं.. 'मस्तीजादे' में सनी लियोन.. और 27 बिकिनी..
मस्तीजादे 29 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सनी लियोन डबल रोल में दिखेंगे। यह फिल्म काफी समय से पोस्टपोंड होते होते अब जाकर रिलीज हो रही है, लिहाजा, फैंस को फिल्म का काफी इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications
















