ऋषि कपूर, श्रीदेवी, विनोद खन्ना की तस्वीर वायरल- फैंस ने कहा, "आज बॉलीवुड ने 'चांदनी' खो दी"
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री से ही नहीं, पूरा भारत शोकग्रस्त है। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर से जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म चांदनी की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें ऋषि कपूर, श्रीदेवी और विनोद खन्ना दिख रहे हैं।
फैंस इस तस्वीर को लेकर बेहद इमोशनल हो रहे हैं क्योंकि तीनों ही कलाकार अब इस दुनिया में नहीं रहे। इतना ही नहीं, बल्कि फिल्म के निर्देशक यश चोपड़ा का भी निधन हो चुका है। साल 1989 में आई यह फिल्म सुपरहिट रही थी और आज भी दर्शकों के दिल में खास जगह रखती है। खासकर फिल्म के गाने सदाबहार रहे हैं।

आज जबकि ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं रह गए हैं फैंस का कहना है कि बॉलीवुड ने 'चांदनी' खो दी है। फैंस ने लिखा- I guess they are making Chandni up in heaven now! Heartbreaking..
अपने 50 साल के करियर में ऋषि कपूर ने एक से बढ़कर फिल्में दी हैं और उतने ही बेहतरीन किरदार। वह रोमांटिक किरदारों में जितने जमे हैं, उतनी ही सराहना उन्हें गंभीर किरदारों के लिए भी मिली है। उन्हीं यादगार फिल्मों में शामिल है "चांदनी"..
अनुपम खेर ने शेयर किया ऋषि कपूर के साथ अपना आखिरी VIDEO- देखकर हो जाएंगे इमोशनल


Click it and Unblock the Notifications











