अनुपम खेर ने शेयर किया ऋषि कपूर के साथ अपना आखिरी VIDEO- देखकर हो जाएंगे इमोशनल
ऋषि कपूर के निधन की खबर से उनके अच्छे मित्र अनुपम खेर टूट चुके हैं। उन्होंने अभिनता को श्रद्धांजलि देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। यह ऋषि कपूर के साथ अनुपम खेर का आखिरी वीडियो है, जो उन्होंने तब लिया था, जब ऋषि कपूर कैंसर का इलाज कराने न्यूयॉर्क में थे।
वीडियो शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा- ऋषि कपूर से ज़्यादा ज़िंदादिल, बेबाक़, ज़ोर ज़ोर से ठहाके लगाने वाला, एक बच्चे जैसी जिज्ञासा रखने वाला मैंने अपनी ज़िंदगी में कभी नहीं देखा। भगवान ने उनका साँचा बनाकर तोड़ दिया था। दुख इतना गहरा है, आँसू निकल ही नहीं रहे। NY में उनके साथ आख़िरी वीडियो। आप हमेशा रहोगे।

बता दें, 2019 में जब ऋषि कपूर कैंसर के इलाज के लिए न्यूयॉर्क में थे, तो अनुपम खेर ने उनसे वहां जाकर मुलाकात की थी। ऋषि कपूर 2019 के अंत में ही भारत वापस आए थे, लेकिन उनकी सेहत अचानक ही काफी बिगड़ गई और गुरुवार की सुबह उन्होंने अपनी आखिरी सांसे ली।
View this post on InstagramA post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on


Click it and Unblock the Notifications











