ऋषि कपूर के दामाद ने लिखा इमोशनल पोस्ट, शेयर की पुरानी तस्वीरें और लिखा- "खूबसूरत यादें"
बॉलीवुड के दिग्गज और चहेते अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को आखिरी सांसे ली थीं। लेकिन उनकी यादें अभी भी लोगों के दिल में बनी हुई है। करीना, करिश्मा, रिद्धिमा भी ऋषि कपूर की पुरानी तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में ऋषि कपूर के दामाद भरत साहनी ने सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं, जहां ऋषि कपूर अपने परिवार के साथ बेहद खुश दिख रहे हैं।
यह तस्वीर साल 2010 के न्यू ईयर की है। वहीं, ऋषि कपूर के निधन पर भरत साहनी ने काफी इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- आपने हमें जो प्यार दिया है, वो कभी नहीं भूल पाएंगे। जो भी समय हमने साथ गुजारा, उसमें आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। आज टूट गया हूं। शब्द नहीं मिल रहे हैं। Love you and will miss you a lot. Papa.

बता दें, लॉकडाउन की वजह से भरत और रिद्धिमा ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन नहीं कर पाए थे। लेकिन अस्थि विसर्जन और प्रार्थना सभा में वो साथ रहे। रिद्धिमा फिलहाल अपनी मां नीतू कपूर और भाई रणबीर कपूर के साथ मुंबई में वक्त गुजार रही हैं।
लॉकडाउन की वजह से टूट रहा है आलिया भट्ट की फिल्म का विशाल सेट- करोड़ों का नुकसान


Click it and Unblock the Notifications