CLEAR HAI: मेरा रणबीर से कोई लेना देना नहीं है - ऋषि कपूर
[बॉलीवुड समाचार] ऋषि कपूर अब अपने बेटे रणबीर कपूर के स्टारडम से ऊब चुके हैं और उन्होंने ट्विटर पर ये साफ साफ लोगों को बता दिया है कि उनका रणबीर कपूर से कोई लेना देना नहीं है। घबराईए मत रणबीर कपूर के घर छोड़ने के बाद ऋषि कपूर गुस्सा ज़रूर हुए हैं लेकिन रिश्ते नाते तोड़े हैं उन्होंने रणबीर कपूर के फैन्स से।
दरअसल, ऋषि कपूर रणबीर कपूर के STARDOM से अब उकता गए हैं। आए दिन उन्हें रणबीर के लिए मेसेज और फैन मेल मिलते रहते हैं। शुरूआत में कुछ दिन तो ये सब चीज़ें हर किसी को अच्छी लगती हैं लेकिन कब तक। अरे भई कोई लिमिट भी तो होनी चाहिए।
ALSO READ: तो Whatsapp पर ग्रुप चैट करते 'अमर-अकबर-एंथनी'
खैर, इसलिए ऋषि कपूर ने बड़े ही मज़ेदार अंदाज़ में एक गुस्साई हुई बिल्ली की फोटो शेयर की और कहा कि वो रणबीर कपूर का मेल बॉक्स नहीं हैं जो लोग आएं और अपनी चिट्ठियां उसमें डालें। वो बस अपने फैन्स के ऋषि कपूर हैं और उन्हें वहीं रहना पसंद है।
तो भईया ऋषि कपूर का मेसेज समझ गए ना LOUD AND CLEAR!
TWITTER पर करिए हमें @FilmibeatHi पर फॉलो और पढ़िए बॉलीवुड की सारी ताज़ा खबरें....FULTOO फिल्मी स्टाईल!


Click it and Unblock the Notifications

