रणबीर कैटरीना के LIVE-IN से हम खुश नहीं हैं पर....
[गपशप] ऋषि कपूर वापस से एक्शन में आ चुके हैं और आए दिन कुछ ना कुछ बोल रहे हैं। अब उनका ताज़ा वार हैं अपने बेटे और उनकी गर्लफ्रेंड यानि कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ। ऋषि कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें और नीतू कपूर को रणबीर कपूर का घर छोड़कर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहने जाना अच्छा नहीं लगा।
लेकिन इससे पहले कि ये बात मीडिया में किसी और तरीके से पेश होती उन्होंने तुरंत साफ किया कि उन्होंने रणबीर को हमेशा पूरी स्पेस दी है। वो नहीं चाहते कि उनकी और नीतू की वजह से रणबीर का निजी जीवन प्रभावित हो।
ALSO SEE: रणबीर की मम्मी की इस 'HOLI PIC' से कैट को बुरा तो लगा होगा!
वहीं खबर ये भी है कि रणबीर कपूर अपनी पूरी फैमिली को मना रहे हैं कि वो सब साथ में लंदन चलकर कैटरीना की वैक्स स्टैच्यू की अनावरण में शामिल हों। अगर वो ऐसा करने में कामयाब हो गए तो मतलब कपूर फैमिली में ऑल इज़ वेल लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर आप लौट आइएगा यहीं वापस...बॉलीवुड की गपशप गली में।
OUCH: आज भी सलमान - रणबीर में CONFUSE हैं कैटरीना


Click it and Unblock the Notifications

