ऋषि कपूर के परिवार से आया बयान- "वो अंत समय तक मुस्कुराते रहे थे, जीना चाहते थे"

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने गुरुवार की सुबह मुंबई में अपनी आखिरी सांसे ली। अचानक तबीयत बिगड़ जाने की वजह से ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। कपूर खानदान ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि ऋषि कपूर चाहते थे कि लोग उन्हें आंसुओं के साथ नहीं, मुस्कुराते हुए याद करें।

जारी किया गया बयान-

हमारे प्यारे ऋषि कपूर ने सुबह 8.45 में इस दुनिया को शांतिपूर्वक अलविदा कर दिया। वह दो सालों से कैंसर के साथ जंग लड़ रहे थे। अस्पताल के डॉक्टर्स और मेडिकल स्टॉफ ने कहा कि उन्होंने अंत समय तक मनोरंजन किया।

Rishi Kapoor

कैंसर के दो सालों के ट्रीटमेंट के दौरान भी वह खुशमिजाज रहे और अपनी जिंदगी को खुलकर जीया। उस दौरान भी परिवार, दोस्त, खाना और फिल्मों पर उनका फोकस रहा और जो कोई भी उनसे मिलने आया, देखकर हैरान रह गया कि किस तरह वह अपनी बीमारी को खुद पर हावी नहीं होने दे रहे हैं।

जब इरफान ने भड़कते हुए शाहरुख खान ने कहा था- "आपकी फिल्में फिल्में, हमारी फिल्में वड़ा पाव"- VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X