जब इरफान ने भड़कते हुए शाहरुख खान ने कहा था- "आपकी फिल्में फिल्में, हमारी फिल्में वड़ा पाव"- VIDEO
दमदार अभिनेता इरफान खान का जाना हर किसी के लिए किसी सदमे से कम नहीं। ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि हर भारतीय, हर सिनेमा प्रेमी उनके जाने से गमगीन है। उनसे जुड़ी कई यादें लोग शेयर कर रहे हैं। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक अवार्ड शो में इरफान और शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों को लेकर खूब फिरकी थी।
यह वीडियो एक अवार्ड शो का है, जिसे शाहरुख खान होस्ट कर रहे थे। शाहरुख़ अपनी कमर्शियल फ़िल्मों की बात कर रहे थे। तभी अचानक दर्शकदीर्घा में बैठे इरफ़ान उठते हैं और शाहरुख़ ख़ान पर भड़कते हुए कहते हैं कि आपकी फ़िल्में फ़िल्में, हमारी फ़िल्में वड़ा पाव।

इरफान कहते हैं आपने सिर्फ अपनी तरह की फिल्मों का ही नाम लिया, जो काम हम करते हैं उसका क्या! मैंने भी एक शानदार फिल्म लंचबॉक्स की है। इसके बाद शाहरुख़ उन्हें समझाते हुए स्टेज पर बुलाते हैं और फिर दोनों के बीच मज़ेदार बातचीत का सिलसिला शुरू होता है।


Click it and Unblock the Notifications