..................... ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी| ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती | Rishi kapoor’s health deteriorates| rishi kapoor hospitalised - Hindi Filmibeat

लॉकडाउन में बिगड़ी ऋषि कपूर की तबीयत, अस्पताल लेकर भागीं नीतू कपूर

इस समय पूरे देश के लिए बुरा समय चल रहा है और बुरी खबरें हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कुछ समय पहले ही हमने आपको बताया था कि बॉलीवुड के एक सीनियर एक्टर अस्पताल में भर्ती हैं। हम उनका नाम उनके परिवार की निजता को ध्यान में रखते हुए नहीं लेना चाहते थे।

अब ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने ये खबर दी है कि ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के HN रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नीतू कपूर उनके साथ हैं।

rishi-kapoor-hospitalised-after-his-health-deteriorates-neetu-kapoor-by-his-side

गौरतलब है कि ऋषि कपूर कुछ महीनों पहले ही अपने कैंसर का इलाज करवा कर भारत लौटे हैं और उन्होंने अपनी सेहत का अपडेट फैन्स को देते हुए कहा था कि अब वो बिल्कुल ठीक हैं।

लेकिन पिछले कई दिनों से ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत में फिलहाल सुधार कम दिख रहा है। हम बस उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X