और अंकल ऋषि ने सोनम को माफ कर दिया
आखिरकार बड़े तो बड़े ही होते हैं जो बच्चों की गुस्ताखी पर गु्स्सा तो होते हैं लेकिन उन्हें माफ भी कर देते हैं। यही बड़प्पन दिखाया है अभिनेता ऋषि कपूर ने जिन्होंने अभिनेता अनिल कपूर की बिगड़ैल बेटी सोनम कपूर को माफ कर दिया है।
इसी कारण सोनम और ऋषि दोनों यशराज की फिल्म में आराम से बिना किसी टेंशन के शूटिंग कर पा रहे हैं। दोनों इस समय दिल्ली की लोकेशन पर शूटिंग कर रहे हैं।
मालूम हो कि सोनम कपूर ने करण जौहर के हिट शो कॉफी विद करण में रणबीर कपूर को काफी बुरा-भला कहा था। सोनम कपूर को रणबीर और दीपिका के बीच लड़ाई लगवाने के लिए जिम्मेदार माना जाता है जिसके कारण सोनम औऱ रणबीर में भी झगड़ा हुआ था।
जब सोनम ने रणबीर को काफी कुछ सुनाया तो रणबीर तो शांत रहे लेकिन उनके पापा ऋषि कपूर काफी गुस्से में आ गये और उन्होंने जमकर सोनम की क्लास लगायी थी, जिसके बाद सोनम-ऋषि में बातचीत नहीं होती थी।लेकिन शायद अब बात आगे बढ़ चुकी है और ऋषि ने सोनम को माफ कर दिया है। यशराज की इस बेनाम फिल्म से सक्सेस की आस लिए सोनम कपूर इस फिल्म में बिकनी पहने भी नजर आने वाली हैं। फिल्म से सोनम को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications
