देखिये दारु में टल्ली बॉलीवुड के बेवड़े
टल्ली हुआ टल्ली हुई यारा में तो यारा मैं तो टल्ली हुआ इस हिट गाने की याद आपको भी आएगी लेकिन इन तस्वीरों को देखने के बाद। जब भी बॉलीवुड से जुडी़ कोई खबर सुर्खियों में आती है तो लोग कहते हैं कि मीडिया बेवजह उन्हें बदनाम कर रही है। लेकिन अक्सर सच्चाई को लोग स्वीकार नहीं करते और फिर मीडिया को बदनाम करते हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की जिंदगी और दारु का बहुत पुराना रिश्ता है। दारु की एक घूंट अंदर गयी नहीं कि असली इंसान बाहर। अक्सर बॉलीवुड के बड़े बडे़ सेलिब्रिटीज भी दारु पीने के बाद अपनी असलियत दिखा देते हैं और खबरों की सुर्खियों में आ जाते हैं।
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का ये रुप जब लोगों के सामने आता है तो वो अक्सर हैरान हो जाते हैं कि दारु पीने के बाद जो शख्स सामने है वो असली है या फिर फिल्मों की स्क्रीन पर खूबसूरत दिखने वाले ये सेलिब्रिटीज असली हैं। खैर सच बात तो ये है कि फिल्मों में खूबसूरत दिखने वाले ये चेहरे फिल्मी पार्टियों में कुछ और ही हो जाते हैं और फिर बनती हैं गॉसिप और चटपटी खबरें। अगर बात करें शराबी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ की तो इनमें कई बड़ी बड़ी हस्तियां शामिल हैं।
अमीषा पटेल से लेकर मनीषा कोईराला, प्रीती जिंटा, सलमान खान, शाहरुख खान, विद्या बालन तक को शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए पाया गया है। और इस बात का सबूत हैं इनकी ये तस्वीरें जिनमें ये शराब के नशे में कहीं यहां तो कहीं वहां गिर रहे हैं और लोग अपनी बाहों में इन्हें संभाल रहे हैं। अगर आपको भी यकीन ना हो तो देखिये इन तस्वीरों को जिनमें आपके पसंदीदा एक्टर-एक्ट्रेसेस शराब के नशे में टल्ली नज़र आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











