ऋषि कपूर की जन्मतिथि पर इमोशनल हुईं बेटी रिद्धिमा कपूर- लिखा एक खास पोस्ट, शेयर की अनदेखी तस्वीरें
आज अभिनेता ऋषि कपूर की जन्मतिथि है। इसी साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कहा था। ऐसे में अभिनेता के चाहने वाले आज उन्हें बेइंतहा याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होती तस्वीरें और उनकी फिल्मों के साथ आज भी उनकी यादें उसी तरह कायम है। जन्मतिथि के मौके पर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने पिता की याद में एक खास पोस्ट लिखा है और कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
इस तस्वीरों में ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू कपूर, बेटे रणबीर कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और दामाद के साथ दिखाई दे रहे हैं। ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था।

गौरतलब है कि ऋषि कपूर पिछले डेढ़ सालों से लंदन में कैंसर का इलाज करवा रहे थे। पिछले साल के अंत में वो आखिरकार भारत लौटे थे और फैन्स को बताया था कि अब वो बिल्कुल ठीक हैं। लेकिन फिर अचानक की फरवरी में उनकी तबीयत बिगड़ गई। और अप्रैल में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
रिया चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के घर सुबह सुबह NCB की टीम ने मारा छापा, ड्रग्स मामले की जांच


Click it and Unblock the Notifications











