..................... रिया चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के घर सुबह सुबह नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का छापा | Narcotics Control Bureau team conducts search at Rhea Chakraborty and Samuel Miranda's house - Hindi Filmibeat

रिया चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के घर सुबह सुबह NCB की टीम ने मारा छापा, ड्रग्स मामले की जांच

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल की जांच के लिए नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार सुबह सुबह रिया चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के घर छापा मारा है। NCB के 6 अधिकारी सैमुअल मिरांडा के घर की जांच कर रहे हैं। रिया के घर NCB के उप निदेशक केपी मल्होत्रा भी मौजूद हैं। दोनों घरों में तलाशी अभियान अभी जारी है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे रिया चक्रवर्ती के सांताक्रूज इलाके के फ्लैट में पहुंची है। टीम द्वारा रिया चक्रवर्ती के मोबाइल, लौपटॉप हार्ड डिस्क और कार की जांच जारी है।

Rhea Chakraborty

रिपब्लिक भारत की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीबी ने छापेमारी पर अपनी पहली प्रतिक्रिया जारी करते हुए कहा कि मुंबई की जोनल यूनिट में दर्ज मामले में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत शौविक और मिरांडा में घर की तलाशी ली जा रही है। NCB ने यह भी कहा कि घर की तलाशी में कोई समस्या नहीं आई और सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने जारी किया बयान- 'CBI किसी के साथ रिपोर्ट साझा नहीं करती'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X