..................... पेशावर में ऋषि कपूरी की पुश्तैनी हवेली, देखिए तस्वीरें | Rishi Kapoor's ancestral haveli in Peshawar, Pakistan, cannot be converted into museum - Hindi Filmibeat

पेशावर में ऋषि कपूर की भव्य "कपूर हवेली"- 102 साल पुरानी- पाकिस्तान सरकार ने लिया बड़ा फैसला- PICS

By Staff

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। जहां पूरी दुनिया ऋषि कपूर के निधन पर शोक मना रही थी, वहीं पाकिस्तान से कपूर खानदार की पुश्तैनी हवेली को लेकर बड़ी खबर सामने आई। 2018 में ऋषि कपूर ने पाकिस्तान सरकार ने निवेदन किया था कि वो कपूर हवेली को म्यूजियम में बदल दें। सरकार ने अनुरोध स्वीकार कर लिया था, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार फंड की कमी की वजह से अब इससे इंकार कर रही है।

सूत्रों के अनुसार सरकार की हवेली को लेकर योजना थी कि इसके बाहरी हिस्से को संरक्षित किया जाएगा जबकि अंदर के हिस्से की मरम्मत की जाएगी, लेकिन आर्थिक मुश्किलों के चलते अब ऐसे नहीं होगा।

Rishi Kapoor

बता दें, पाकिस्तान में कपूर खान का काफी नाम है। ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर लोग कपूर हवेली के पास जमा हो गए थे। ऋषि कपूर इस हवेली से काफी जुड़ाव महसूस करते थे। साल 2017 में उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था कि, 'मैं 65 साल का हूं और मरने से पहले पेशावर देखना चाहता हूं, मैं चाहता हूं मेरे बच्चे अपनी जड़ें देखें।'

लॉकडाउन 3.0 में खुली शराब की दुकानें- रवीना टंडन, जावेद अख्तर समेत भड़के बॉलीवुड सितारे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X