लॉकडाउन 3.0 में खुली शराब की दुकानें- रवीना टंडन, जावेद अख्तर समेत भड़के बॉलीवुड सितारे
कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए भारत में लॉकडाउन का तीसरा फेज शुरु हो चुका है। अब देश भर में 17 मई तक लॉकडाउन किया गया है, लेकिन कुछ छूट भी दी गई है। इस फेज में सरकार ने शराब की दुकानें खोलने का फैसला लिया गया है। आम पब्लिक समेत बॉलीवुड सितारे भी सरकार के इस फैसले का विरोध जता रहे हैं। गीतकार जावेद अख्तर ने लिखा- इसका नतीजा भयानक होगा।
सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनके सपोर्ट में उतरें हैं वहीं कुछ लोग सितारों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। गुरुवार शाम को सरकार ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने और कुछ दुकानों को खोलने का फैसला किया है। सोमवार को शराब की दुकानों के बाहर से कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं.. जहां लोग लंबी लाइन में खड़े दिख रहे हैं। कुछ जगहों पर लोगों के बीच होड़ भी लग गई है।

हालांकि, यह सिर्फ सीमित क्षेत्रों में ही लागू किया जाएगा और सरकार ने इसके कई दिशा- निर्देश दिये हैं। लेकिन पब्लिक इन निर्देशों पर कितना अमल करेगी, यह तो सभी जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications